फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना

Sat, 11 Aug 2012 12:00 PM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। गांव खेरिया के चार घरों के चोरों ने ताले चटका दिए। चोर लाइसेंसी बंदूक सहित लाखों रुपये की नगदी जेवर ले गए। एक ही रात में हुई चार चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

गांव खेरिया में गुरुवार की रात्रि चोरों ने एक साथ चार घरों में वारदात को अंजाम दिया। प्रेम सिंह पुत्र पूरन सिंह के घर में रात्रि समय चोर किसी वक्त प्रवेश कर गए। कमरों के ताले तोड़कर चोर यहां से लाइसेंसी बंदूक, भैंस बेचकर रखे 23 हजार रुपये, चेन, पेंडल, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, कपड़े आदि चोरी कर ले गए। सुबह परिजनों के जागने के बाद घटना की जानकारी हो सकी। वहीं चोर बीरी सिंह पुत्र पूरन सिंह के घर से कपडे़ आदि सामान चोरी कर ले गए। तीसरी घटना दरब सिंह पुत्र रामखिलाड़ी के यहां हुई। चोरों ने उसके घर में नकब लगाकर चार तोले सोने के जेवर, आधा किलो चांदी, डेढ़ हजार रुपये और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। चौथी घटना संतोष पुत्र चंदन सिंह के यहां हुईं। चोरों ने नकब लगाकर एक किलो चांदी के जेवर, कपडे़ आदि चोरी कर लिया। एक के बाद एक हुई चोरियों से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें