फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल की कमी से वर्कशॉप में ही खड़े रहे वाहन

विज्ञापन
safai vahan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नवरात्र महोत्सव में डीजल की कमी के चलते सफाई व्यवस्था पर संकट खड़ा हो गया। शनिवार सुबह डीजल न होने के कारण कूड़ा उठाने वाले अधिकांश वाहन वर्कशॉप में ही खड़े रहे। बाद में नकदी देकर डीजल मंगाया गया इसके बाद कुछ वाहन निकाले गए।
विज्ञापन


नगर निगम की ग्रांट में डेढ़ करोड़ से अधिक बढ़ोत्तरी होने के बावजूद व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं लौट पा रही हैं। नगर निगम शहर की सफाई, पेयजल व्यवस्था पर प्रतिदिन करीब 700-800 लीटर डीजल खर्च किया जाता है। जबकि पूर्व में प्रतिदिनि 1000-1200 लीटर डीजल आता था।

नगर आयुक्त की कमान संभालने पर पूर्व डीएम नेहा शर्मा ने डीजल की खपत कम करते हुए 800 लीटर कर दिया था। शनिवार को सुबह डीजल न होने के कारण आठ बजे तक वाहन वर्कशॉप से बाहर नहीं निकल सके। रात में शेष बचे 150 लीटर डीजल से कुछ वाहन निकले। डीजल न होने का मामला वर्कशॉप प्रभारी एक्सईएन विकास कुरील तक पहुंचा। नवदुर्गा महोत्सव में सफाई व्यवस्था को देखते हुए नगद में डीजल मंगाया गया। इसके उपरांत ही वर्कशॉप से वाहन निकल सके।

वर्कशॉप में प्रतिदिन डीजल आ रहा है। सुबह देरी से डीजल आने के कारण कुछ वाहन बाद में निकाले गए। सुबह 10 बजे वर्कशॉप से 90-95 वाहन निकाले जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कुरील, एक्सईएन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें