फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 88 साल की श्री देवी मतदाताओं की कतार में दिखीं सबसे आगे

Wed, 08 May 2024 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव में बुजुर्गाें और दिव्यांग मतदाताओं ने भी हौसला दिखाया। शिकोहाबाद के बीडीएम इंटर कॉलेज में बने बूथ पर सबसे पहले पहुंचकर 88 साल की श्रीदेवी ने पहला वोट डाला। इसी तरह जसराना में 96 साल की बुजुर्ग महिला भी वोट डालने पहुंचीं। मतदान केंद्रों पर जहां बुजुर्ग अपने परिवार के लोगों के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे तो दिव्यांग भी ट्राईसाइकिल के सहारे मतदान करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सोमवार को हुए मतदान में बुजुर्ग मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं में जोश दिखा। मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए पहुंचे बुजुर्ग लोगों के जज्बे की लोगों ने सराहना की। गर्मी होने के बावजूद बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट डाला। कई बूथों पर बुजुर्ग महिलाओं को साथ लेकर उनके बेटे और परिवार के लोग पहुंचे और उनका वोट डलवाया। इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं ने भी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान किया। कोई ट्राईसाइकिल लेकर मतदान केंद्र पहुंचा तो कोई अपने परिजनों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचा और अपना वोट डाला।
विज्ञापन

बुजुर्गाें का कहना था कि जब से वोट बना है, वह तब से वोट डाल रहे हैं। युवाओं को वोट डालने में सबसे आगे रहना चाहिए। इधर, जिनके घुटनों में दिक्कत थी, वह भी किसी न किसी तरह वोट डालने में आगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें