फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महाकुंभ में बुलवाई गईं 72 बसें, अन्य मार्गों पर परेशानी

Sun, 12 Jan 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। परिवहन निगम की संचालित 75 में से 72 बसों को महाकुंभ मंगवाया गया है। हालांकि अभी इस डिमांड को लेकर मुख्यालय पर विचार-विमर्श चल रहा है। बसों के एक साथ महाकुंभ में रवाना होने से शहर एवं देहात क्षेत्र के यात्रियों को प्राइवेट वाहनों से सफर तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन


प्रयागराज में महाकुंभ में आने वाले लोगों की सहूलियत के लिए कई रोडवेज बस डिपो से बसें प्रयागराज रवाना होंगी। द्वितीय चरण में शिकोहाबाद से भी बसें महाकुंभ जाएंगी। महाकुंभ में बसों को भेजने की तैयारी शिकोहाबाद परिवहन विभाग ने पूरी कर ली है। वर्तमान में शिकोहाबाद बस स्टेशन पर 75 रोडवेज बसें संचालित हो रही हैं। इनमें से 72 बसों को 23 जनवरी को महाकुंभ में मंगवाया गया है।
एक साथ बसों के महाकुंभ में जाने से शहर एवं देहात क्षेत्रों के विभिन्न रूटों पर दौड़ने वाली बसें अब नहीं दौड़ेंगी। बस स्टेशन पर मात्र तीन बसें ही शेष रह जाएंगी। ऐसे में शहर एवं देहात क्षेत्रों के कई रूटों पर यात्रियों को बसों की सुविधा मुहैया नहीं हो पाएगी। इसके चलते यात्रियों को प्राईवेट वाहनों के सहारे ही बसों के वापस आने तक अपना सफर तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन








महाकुंभ में 75 में से 72 बसें मंगाई गई थीं। इससे विभिन्न रूटों पर सफर प्रभावित होगा। इसलिए अभी मुख्यालय पर बसों की डिमांड को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। वहां से आदेश मिलने के बाद ही बसों को रवाना किया जाएगा। - धीरेंद्र मिश्रा एआरएम, शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें