फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान के लिए बाजार में सजी दुकानें, घरों में भी तैयारियां शुरू

विज्ञापन
Ramjan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रमजान माह शुरू होने से पहले ही बाजार में रौनक बिखरने लगी है। बाजार में जगह-जगह फैनी, सेवइयों की दुकानें सज गईं हैं। महिलाएं भी तैयारियों में जुटी रहीं। घरों में साफ सफाई के साथ सजावट की जा रही है। रमजान माह को लेकर हर ओर उल्लास का माहौल है।
विज्ञापन


दुकानदार रहमत अली ने बताया कि रमजान के लिए सेवइयां, फैनी की बिक्री शुरू हो चुकी है। सेवईं 50, फैनी 80 रुपये किलो, पैकिंग में सेवईं 60 रुपये किलो बिक रही है।

मुस्लिम क्षेत्रों में सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने को नगर निगम ने अभी तक सुध नहीं ली है। रमजान माह शुरू होने से पहले सफाई, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सफाई कार्य कराया जाता था। इस बार अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन


कश्मीरी गेट स्थित मोहम्मदी मस्जिद के आसपास गंदगी से नालियां भरी पड़ी हैं। क्षेत्र में एलईडी लाइटें खराब पड़ी हैं। सरक्यूलर रोड स्थित हुसैन मस्जिद के पास गंदगी के ढेर लगे हैं। क्षेत्रीय जनता का कहना है कि साफ-सफाई कराई जाए।

सिकंदर का कहना है कि रमजान माह कल से शुरू हो रहा है, लेकिन नगर निगम ने अभी तक क्षेत्र में सफाई तक नहीं कराई। गलियां गंदगी से अटी हैं।

विज्ञापन


शकील भाई का कहना है कि गली मोहल्लों के साथ मस्जिदों के आसपास भी अभी तक सफाई नहीं कराई गई। एलईडी लाइटें भी बंद पड़ी हैं।

ईद मोहम्मद का कहना है कि मस्जिदों के आसपास पर्याप्त पानी तक का इंतजाम नहीं है। रमजान माह के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

इमरान अहमद का कहना है कि दोपहर तक सड़कों से कूड़ा नहीं उठता। मस्जिदों के आसपास भी गंदगी के ढेर लगे हैं। प्राइवेट कर्मचारी दोपहर तक नहीं आते।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें