फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के प्रचार वाहन पर सिपाही ने थूका, हंगामा

विज्ञापन
bjp rath yatra - फोटो : dumi pick
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा के अपना पहला वोट मोदी को देने के संकल्प अभियान के तहत गुुरुवार को ठारपूठा पर भाजपा की प्रचार वैन के पास खड़े सिपाही ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ गाली गलौज करने के साथ ही अभद्रता की। कार्यकर्ताओं के विरोध पर खुद पुलिस की वर्दी को दिखाने लगा। प्रधानमंत्री के चित्र लगी वैन पर उसने थूक दिया।
विज्ञापन


भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी, सुरेंद्र राठौर, महानगर मंत्री सूरजपाल बघेल ,मंडलाध्यक्ष सुमित तोमर, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत, सचिन सिसोदिया, गिरजाशंकर व सुभाष दिवाकर के साथ ही वैन से घर-घर पहुंच रहे थे। ठारपूठा चौराहे पर वेन को देखते हुए वहां मौजूद एक व्यक्ति ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। नशे की हालत में था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगे पोस्टर पर थूकना शुरू कर दिया। राहगीर ने विरोध किया तो उसके ऊपर थूका। कई लोगों ने उसकी हरकत का खुद मोबाइल से वीडियो तक बनाया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जब बातचीत की तो वह पुलिस की वर्दी दिखाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस सिपाही का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। अंकित तिवारी ने सिपाही के खिलाफ तहरीर दी है। सिपाही मथुरा के थाना हाईवे निवासी रामबाबू है। एसओ रामगढ़ कुलदीप सिंह ने कहा सिपाही का मेडिकल कराया है। वह किस थाने में तैनात है इसकी जानकारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें