फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन की आग में झुलस रहा रेलवे प्रशासन

विज्ञापन
टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे रेलयात्री - फोटो : demo
विज्ञापन
टूंडला ( फिराोजाबाद)। राजस्थान में आरक्षण की आग का खामियाजा रेल प्रशासन को उठाना पड़ रहा है। रेलट्रैक पर बैठे गुर्जरों के आंदोलन का असर टूंडला में भी देखने को मिल रहा है। आंदोलन के चलते बांद्रा टर्मिनल से चलकर गोरखपुर जाने वाली अवध एक्सप्रेस के रूट डायवर्ट करने से टूंडला में रेलवे को हजारों के राजस्व का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


रेल प्रशासन ने राजस्थान की तरफ जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं बांद्रा टर्मिनल से चलकर गोरखपुर जाने वाली अवध एक्सप्रेस टूंडला में भी पिछले तीन दिनों से प्रभावित चल रही है। रेल प्रशासन ने आगरा फोर्ट के रास्ते टूंडला, कानपुर, लखनऊ होकर गोरखपुर की ओर जाने वाली अवध एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर दिया है।

ऐसे में टूंडला से इस ट्रेन की सवारी अन्य ट्रेनों से गोरखपुर तक का सफर तय कर रही है। रेल सूत्रों के मुताबिक टूंडला में अनारक्षित टिकटों की बिक्री में रूट डायवर्ट होने के कारण पिछले तीन दिनों म 27 हजार रूपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन


 टूंडला से कोटा व गोरखपुर जाने वाले रेलयात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां अवध एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट है तो वहीं आम्रपाली एक्सप्रेस भी अभी रद्द चल रही है। टूंडला से रात्रि के समय एक मात्र वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन बचती है। ऐसे में प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में रेलयात्री इस ट्रेन से सफर करने से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें