शिकोहाबाद। बसों से यात्रा करने वालों की दिक्कतें बढ़ने वाली हैं। लगभग 67 बसें महाकुंभ प्रयागराज के लिए रवाना हो होंगी। इससे यात्रियों की परेशानियां बढ़जाएंगी।
प्रयागराज में महाकुंभ होने जा रहा है। ऐसे में रोडवेज बसों को महाकुंभ में लगाए जाने के आदेश दिया गया है। शिकोहाबाद स्टेशन पर संचालित 75 बसों में से 67 बसों को द्वितीय चरण में प्रयागराज के लिए रवाना होंगी। इससे 8 बसें ही शेष रह जाएंगी। लगभग 10 प्रतिशत बसों का ही संचालन शहर एवं देहात क्षेत्रों पर संभव हो सकेगा। इनके भरोसे शहर एवं देहात क्षेत्र के यात्रियों को सफर तय करना होगा। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी देहात क्षेत्र के लोगों को होने वाली है। सुभाष तिराहा, एटा चौराहा एवं मैनपुरी चौराहे से रोडवेज बसों से सफर करने वालों को काफी परेशानी होंगी। यात्रियों को प्राइवेट वाहनों से सफर करना होगा।
महाकुंभ के लिए बसों को 27 जनवरी से रवाना किया जाएगा। इस दौरान कुछ दिनों के लिए यात्रियों को दिक्कतें होंगी, लेकिन बसों के वापस आने के बाद दोबारा पहले जैसे सेवाएं दी जाने लागेंगी।
शशिरानी, एआरएम, शिकोहाबाद
सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।
सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।