फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66 गांवों को जनेश्वर मिश्र योजना की सौगात

Thu, 18 Jun 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेेश यादव ने जिले के 66 गांवों को इस योजना की सौगात दी है। जनेश्वर मिश्र समग्र ग्राम्य विकास योजना के तहत 66 गांवों का कायाकल्प 2015-16 में किया जाएगा। इसके साथ ही 24 लोहिया गांवों के विकास कार्य के लिए शासन से धनराशि आवंटित होना शुरू हो गई है। जिले की सड़कों का निर्माण भी अब तेजी से होगा।
विज्ञापन

 सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सांसद अक्षय यादव के प्रयासों से जिले के हर गांव का विकास होगा। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। 24 लोहिया गांवों का चयन होने के साथ ही धनराशि आवंटित होना शुरू हो गई है। वहीं 66 गांवों को जनेश्वर मिश्र समग्र विकास योजना से चमकाने का काम किया जाएगा। पेयजल व्यवस्था को टीटीएसपी की स्थापना, बड़ी टंकी स्थापित कराई जाएगी। सांसद निधि के साथ पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। लघु सिंचाई विभाग, नगर निगम, पालिका एवं पंचायतों के विकास को करोड़ों रुपये शासन ने दिया है। बारिश के मद्देनजर निकासी के लिए नालों की सफाई कराई जा रही है। इस दौरान शमशाद बाबा, राजनरायन गुप्ता मुन्ना, अरुण जैन, हाशिम मंसूरी, कासिम सिद्दीकी, हनीफ खाकसार, नीतेश अग्रवाल जैन, डा. मनोज यादव, विवेक अग्रवाल, हसन ईसार रिजवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें