फिरोजाबाद। विद्युत विभाग में कार्यरत समस्त अफसरों व कर्मचारियों को अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा पावर कारपोरेशन लिमिटेड को 25 फरवरी तक देना होगा। ब्योरा न देने वाले अफसरों को परेशानी हो सकती है।
विद्युत विभाग में तैनात समस्त अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता एवं विभागीय कर्मचारियों को पावर कारपोरेशन की प्रबंधक निदेशक अपर्णा यू ने अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देने के निर्देश दिए हैं।
प्रबंध निदेशक के जारी आदेश में कहा उप्र पावर कारपोरेशन, उप्र पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन तथा विद्युत वितरण निगम के अधीन कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों को अपनी चल-अचल संपत्ति, उसके प्राप्त होने की तिथि, उसका माध्यम, अनुमानित लागत, आय का स्रोत का विवरण देना है।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि विभागीय अफसर व कर्मचारी अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण 25 फरवरी तक उपलब्ध करा दें।