फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चार पंचायतों में प्रधान पद के लिए 61.35 प्रतिशत मतदान

Tue, 06 Aug 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की चार पंचायतों के प्रधान पद के लिए 14 बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। 61.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर एसडीएम और सीओ ने निरीक्षण किया। मतदान संपन्न होने के बाद संबंधित ब्लाॅक में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटिकाओं को रखवाया गया है। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन के निर्देशन में जिले के चार ग्राम प्रधान पद के लिए मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हो गया था। सुबह से ही प्रधान पद के प्रत्याशी, समर्थक वोटरों को बूथ तक पहुंचाने का काम कर रहे थे। शिकोहाबाद ब्लाॅक के गांव जेबड़ा पंचायत में सबसे अधिक सात बूथों पर मतदान होना था। यहां चार हजार मतदाता थे। यहां विनोद एवं अनिकेत चुनाव मैदान में हाथ आजमा रहे है। जलालपुर मरघटी पंचायत में तीन प्रत्याशी गंगा सिंह, अनिल कुमार व ओमकार के मध्य मुकाबला है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद एसडीएम विकल्प एवं सीओ के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिहाज से गांव में फोर्स तैनात था। अरांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत अकबरपुर सराय एवं टूंडला ब्लाॅक के नगला दल में भी मतदान का क्रम चलता रहा। शाम पांच बजे मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग टीमें कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिकाओं को जमा कराने को संबंधित ब्लॉक मुख्यालय में बने स्ट्रांगरूम में पहुंचे। मतदान के प्रति जलापुर मरघटी पंचायत के वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिला। मतपेटिकाओं को जमा कराने के साथ सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। मतगणना आठ अगस्त को होगी।


कहां कितने पड़े वोट
पंचायत -कुल वोट -पड़े वोट -प्रतिशत
अकबरपुर सराय- -954 -596 -62.47 प्रतिशत
जलालपुर मरघटी -1076 -751 -69.79 प्रतिशत
जेबड़ा -4110 -2444 -59.46 प्रतिशत
नगला दल -1762 -1057 -59.99 प्रतिशत
-
कुल -7902 -4848 -61.35 प्रतिशत


-जिले की चारों पंचायतों में 61.35 प्रतिशत मतदान हुआ। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न होने के साथ मतपेटिकाओं को ब्लाॅकों में बने स्ट्रांगरूम में सुरक्षा व्यवस्था के साथ रखवा दिया है। मतगणना आठ अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशु राजा, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें