फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जलभराव की समस्या के निदान पर खर्च होंगे 60 लाख

Wed, 14 Feb 2024 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आसफाबाद स्थित विद्युत पारेषण केंद्र के सामने वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या के निदान पर करीब 60 लाख रुपये खर्च होंगे। महापौर द्वारा इस समस्या के निदान को स्वत: संज्ञान लेने के बाद कार्य योजना बनाई गई है।निगम क्षेत्रांर्गत आसफाबाद पर विद्युत पारेषण केंद्र के सामने वर्षों से जलभराव की समस्या है। विद्युत कॉलोनी एवं नलकूप कॉलोनी से निकलने वाला गंदा पानी सर्विस रोड पर जमा होता है। सर्विस रोड पर बने नाले का ढलान सही नहीं होने के कारण करीब 200 मीटर क्षेत्र में वर्षों से जलभराव की समस्या है। बीते दिन मौके पर पहुंची महापौर कामिनी राठौर ने क्षेत्रीय लोगों को समस्या निदान का आश्वासन दिया दिया था। निगम द्वारा जलभराव की समस्या के निदान को पारेषण केेंद्र से आसफबाद चौराहे तक करीब 700 मीटर लंबी कंक्रीट की पाइप लाइन डाली जाएगी। पारेषण केंद्र के आसपास जमा पानी को पहले एक भूमिगत टैंक में स्टोर किया जाएगा। वहां से पंपिंग मशीन के जरिए पाइप लाइन में प्रवाहित कर आसफाबाद नाले में छोड़ा जाएगा। इस पूरी कार्य योजना पर करीब 60 लाख रुपये का खर्च आएगा। पूरी कार्य योजना को हरी झंडी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी करा ली गई है।
विज्ञापन


आसफाबाद विद्युत पारेषण केंद्र के सामने जलभराव का निदान जल्द किया जाएगा। लगभग 60 लाख रुपये की लागत वाली कार्ययोजना के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।कामिनी राठौर, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें