फिरोजाबाद। एक जनवरी 2021 के आधार पर हुए संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के उपरांत संशोधित विधानसभा वार निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को करा दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संशोधित निर्वाचक नामावली का अवलोकन संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय दबरई और क्षेत्रीय बीएलओ के माध्यम से किया जा सकता है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गत दिनों जिले में चले विधानसभा वार मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के उपरांत 15 जनवरी शुक्रवार को अंतिम सूची का प्रकाशन करा दिया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अर्हता दिनांक एक जनवरी 2021 के आधार पर हुए आंशिक संशोधन, नाम दर्ज कराने एवं नाम प्रथक कराने के उपरांत संशोधित सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को किया गया। संबंधित व्यक्ति अथवा जन सामान्य तहसील स्तर पर निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय के अलावा क्षेत्रीय बूथ लेबिल अधिकारी से उक्त सूची का अवलोकन कर सकते हैं। उन्होंने बताया उक्त संशोधित सूची पांच विधान सभा क्षेत्रों फिरोजाबाद, सिरसागंज, जसराना, शिकोहाबाद एवं टूूंडला के सभी 2040 बूथों पर उपलब्ध कराई गई है।