फिरोजाबाद। तीन आईटीआई में 50 प्रतिशत सीटें अभी भी खाली हैं। ऐसे में यहां 2 सितंबर रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया गया है। तीनों आईटीआई में 1000 सीटें हैं।
शिकोहाबाद आईटीआई की प्रधानाचार्य नेहा बाजपेयी ने बताया कि शिक्षा सत्र 2024-25 में शिकोहाबाद, टूंडला और सिरसागंज के आईटीआई में विद्यार्थियों का दोबारा प्रवेश शुरू करा दिया गया है। जिसमें शिकोहाबाद आईटीआई में 10, सिरसागंज में तीन और टूंडला में 12 ट्रेडों में पढ़ाई कराई जाएगी। इसमें लॉग व शाॅर्ट टर्म में छह-छह ट्रेड हैं। तीनों आईटीआई में अभी तक 50 प्रतिशत सीटें नहीं भरी हैं। इसे भरने के लिए दोबारा प्रक्रिया शुरू की गई है।
प्रावइेट आईटीआई के प्रति रुचि
प्राइवेट आईटीआई के प्रति छात्र रुचि दिखा रहे हैं। क्योंकि छात्र बीए, बीकॉम की तरह इस तकनीकि कोर्स को भी करना चाहते हैं। प्राइवेट आईटीआई में नियमित आने के नियम को सख्ती से पालन नहीं कराया जाता है। ऐसे में छात्र-छात्राएं आईटीआई कोर्स करने के साथ अन्य वर्ग की पढ़ाई या या अन्य कामकाज करते रहते हैं।