फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नसीरपुर में बिजली चोरी में 50 कनेक्शन काटे गए

Fri, 30 Jan 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद के नसीरपुर क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को विद्युत विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी रूप से काट दिए गए, जबकि भारी बकाया पाए जाने पर 4 उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़ लिए गए।
विज्ञापन

अभियान उपखंड अधिकारी इंजीनियर सत्य प्रकाश सिंह और अवर अभियंता व जेई इंजीनियर राम यज्ञ के नेतृत्व में चलाया गया। विभागीय टीम ने गांव में घर-घर जाकर सघन जांच की। इस दौरान कई स्थानों पर अवैध रूप से डाली गई केबलों को बिजली के खंभों से हटाया गया।
जिन 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं, यदि वे बिना बिल जमा किए दोबारा अवैध रूप से बिजली जोड़ते पाए गए तो उनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें