फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे बाद भी सुचारु नहीं हो सकी बिजली आपूर्ति

Tue, 31 Jan 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
बिजली के तार चोरी होने के बाद तारों को जोड़ते कर्मचारी।
विज्ञापन
पचोखरा एवं रिजावली फीडर के तहत लाइन काटकर चोरी होने के 48 घंटे बाद भी एक सैकड़ा से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। दो दिन से आपूर्ति न होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि पचोखरा एवं रिजावली फीडर के अंतर्गत रविवार रात में चोरों ने करीब 33 हजार की लाइन से 500 मीटर तार काट लिया था। लाइन काटते समय आधा दर्जन पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। 33 हजार की लाइन का तार चोरी होने के कारण रिजावली और पचोखरा सबस्टेशन जुड़े गांव पहाड़पुर, नगला बीच, रिजावली, रतीगढ़ी, बछगांव, चुल्हावली, सिकंदर, भौंड़ेला, जरारा, रूधऊ, धनमंत नगरा, राजमल, गढ़ी सेखूपुर, मंडनपुर, नगला ईश्वरी, पचोखरा, कोटकी, सिगरारी, देवखेड़ा, नगला गंगाराम, छिकाऊ, राजनगर, हिम्मतपुर, कुशालपुर सहित एक सैकड़ा से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। एक्सईएन ग्रामीण आरबी रॉय के निर्देश पर मंगलवार को विद्युत विभाग की टीमें सुबह से नई लाइन बनाने, पोल स्थापित करने में जुटी रहीं। हालांकि मंगलवार शाम तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी। एक्सईएन ने बताया कि कार्य पूर्ण कराकर मंगलवार शाम तक आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें