मक्खनपुर में औधोगिक क्षेत्र में बदहाल सडको पर जलभराव की स्थिति
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सर्दियां समाप्त होने के साथ ही लोक निर्माण विभाग जिले की जर्जर पड़ी सडक ों को दुरुस्त कराने का कार्य शुरू कर देगा। शासन ने जिले की 45 सड़कों की मरम्मत के लिए नौ करोड़ 30 लाख रुपया आवंटित कर दिया है। धनराशि आने के साथ ही विभाग शीघ्र ही इन सडकों के गड्ढे भरवाने का काम कराएगा। नई सड़कों के निर्माण के लिए भी शासन से शीघ्र बजट मिलने की उम्मीद है।
बीते बारिश के मौसम में जिले की सड़कों की हालत खराब हो गई थी। गड्ढों में तब्दील सड़कों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के साथ निर्माण खंड ने सड़कों के सुधार के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन से बजट की मांग की थी। बारिश के बाद सर्दी का मौसम शुरू हो जाने के कारण विभाग ने सड़कों के सुधार का काम शुरू नहीं कराया। सर्दी कम होने के साथ ही पीडब्ल्यूडी को जिले की 45 सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए नौ करोड़ 30 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड के एक्सईएन अजय राठौर ने कहा कि सड़कों की मरम्मत के लिए धनराशि मिली है। नई सड़कों के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है।
40 सड़कों के सुधार के लिए आठ करोड़ रुपये की मांग
फिरोजाबाद। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के एक्सईएन रमेशचंद्रा ने कहा कि हमारा डिवीजन जसराना तहसील क्षेत्र में काम करता है। जसराना क्षेत्र की 40 सड़कों के सुधार के लिए आठ करोड़ रुपये की धनराशि मांगी गई है। इस धनराशि के शीघ्र मिलने की उम्मीद है धनराशि मिलते ही सड़कों के सुधार का काम तेजी से कराया जाएगा।