फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर कर्मचारी कराएं मतदान-डीएम

विज्ञापन
election - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 फिरोजाबाद। चुनाव के लिए मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण सोमवार से एमजी कॉलेज में शुरू हो गया। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि कोई कर्मचारी ड्यूटी कटवाने के लिए बहाना नहीं बनाएं। अन्यथा उनको सेवानिवृत्त करके घर भेजने की कार्रवाई होगी। सभी से निष्पक्ष, निर्भय होकर चुनाव कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन


डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने एमजी कॉलेज में कर्मचारियों के चल रहे प्रशिक्षण के दौरान संबोधित कर रहीं थीं। किसी भी कर्मचारी को घबराने की जरूरत नहीं है, पूरा प्रशासन आपके साथ खड़ा है। महिला पीठासीन अधिकारी बनाई गई हैं, वह परेशान नहीं हों। सामान जमा कराने के बाद स्टेशन के लिए बसों की व्यवस्था रहेगी।

सीडीओ नेहा जैन ने कर्मचारियों को नए आइडिया एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कहा कि एंड्रॉयड फोन से कैसे ट्रेकिंग होगा इसको भी बखूबी बताया। सहायक कार्मिक प्रभारी श्रीकिशन शर्मा ने कहा कि वीवीपैट जो कर्मचारी लेकर जाएंगे। उसे पुलिस लाइन में खोलने की जरूरत नहीं है। डिब्बे को बंद ही रखें। धूप से बचाव करना है।
विज्ञापन


बूथ पर धूप से बचाव करके रखना होगा। आप सिर्फ कंट्रोल यूनिट को चेक करें। प्रपत्रों को एक दिन पूर्व ही तैयार कर लें। वहीं मॉकपोल के दौरान जो पर्ची निकलें उसे काले प्लास्टिक के पैकिट में बंद करके पिंक कलर की सील से पैक करके रखना होगा।

द्वितीय मतदान अधिकारी को मतदाता की बाएं हाथ की ही तर्जनी में स्याही का निशान लगाना, मतदाता पर्ची को निर्गत करने का ही काम करना होगा। तृतीय मतदान अधिकारी कंट्रोल यूनिट के प्रभारी होंगे। हॉल में प्रशिक्षण दिए जाने के बाद कक्षों में सभी को ईवीएम को कैसे असेंबल करना होगा इसकी जानकारी दी गई। दो पालियों में प्रशिक्षण के साथ मतदाताओं ने ईडीसी प्रमाणपत्र के साथ पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें