शिकोहाबाद। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने फीता काटकर और बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
शोभायात्रा थाना के सामने से प्रारंभ होकर तहसील तिराहा, नारायण तिराहा, स्टेट बैंक चौराहा, बड़ा बाजार, रुकनपुर, मैनपुरी तिराहा, एटा तिराहा होते हुए प्रतापपुर चौराहा स्थित आंबेडकर पार्क में संपन्न हुई। शोभायात्रा में आधा दर्जन झांकियां शामिल हुई। जिनमें महापुरुषों के चित्र रखे हुए थे। जो समाज को एक सूत्र में पिरोने का संदेश दे रहे थे। मुख्य डोले के सामने जयंती शोभायात्रा के पदाधिकारी जय भीम के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
जयंती अध्यक्ष शिवानंद रामगोपाल यादव, संतोष यादव और अब्दुल वाहिद का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर हरीश कुमार, कुलदीप सिंह जाटव, दिनेश ठेकेदार, विजय बहादुर, शीलेंद्र, पंचम यादव आदि मौजूद रहे। गांव दखिनारा में आंबेडकर शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें मिहीलाल, अशोक, सुनील, पंकज जाटव, रवि प्रकाश, अभिषेक, जौली, धर्मेंद मौजूद रहे।
सेवा बस्ती में मनाई संविधान शिल्पी की जयंती
जसराना। आरएसएस ने सोमवार को संविधान शिल्पी डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सेवा बस्ती में समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला सेवा प्रमुख गोपाल शुक्ला ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर देश में सामाजिक समरसता लाने की बात करते थे, उन्हीं के आदर्शों को संघ आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। मुख्य वक्ता के रुप में आए विभाग समरसता प्रमुख राघवेंद्र ने बाबा साहब का जीवन परिचय बताया। कार्यक्रम में सेवा भारती के विभाग संगठन मंत्री कैलाश, नीलकमल यादव, डा. उम्मेद सिंह, संघ प्रचारक विमल, केके चौहान आदि मौजूद रहे।
जयंती पर प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
फिरोजाबाद। बाबा साहब की जयंती पर लार्ड बुद्धा सेवा समिति के तत्वावधान में बाबा साहब के अनुयायियों ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिला कार्यालय मां नारायणी देवी सेवा सदन पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता प्रदीप कुमार, संचालन कुलदीप सिंह राही ने किया। पूर्व जिला अभियोजन अधिकारी अजय कुमार राही, डा. जीपी गौतम, डा. ज्ञानसिंह, अमर सिंह, प्रदीप कुमार, निखिल कुमार मौजूद थे।