फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 300 लीटर खाद्य तेल सीज, एक क्विंटल मिठाई नष्ट कराई

Tue, 24 Feb 2026 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों के सैंपल पैक करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।  स्रोत: विभाग - फोटो : खाद्य पदार्थों के सैंपल पैक करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले में सघन छापामार अभियान चलाते हुए मिलावटी व संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान करीब 300 लीटर सरसों के तेल सीज किया। जबकि लगभग एक क्विंटल मिठाई और दुग्ध उत्पाद नष्ट कराए गए। साथ ही कई प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त चंदन पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीमों ने टूंडला, जसराना और शहर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे। सरस्वती नगर, टूंडला स्थित एक डेयरी से पनीर तथा गदलपुरा की डेयरी से छैना का नमूना लिया गया। यहां 20 किलो छैना नष्ट कराया गया। हिमांयूपुर क्षेत्र में एक प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का नमूना लेने के साथ 120 लीटर तेल सीज किया गया।
कोटला क्षेत्र में एक दुकान से मावा का नमूना लेकर 45 किलो खोआ नष्ट कराया गया। चंद्रवार गेट स्थित एक प्रतिष्ठान से बर्फी का नमूना लेने के साथ 10 किलो चमचम और 12 किलो बर्फी नष्ट कराई गई। नगला सिकंदर, टूंडला से 45 लीटर सरसों का तेल तथा पाढ़म, जसराना से 135 लीटर सोयाबीन रिफाइंड तेल सीज किया गया। सहायक आयुक्त ने बताया कि होली तक यह सघन अभियान लगातार जारी रहेगा। मिठाई की दुकानों पर साफ-सफाई की विशेष निगरानी की जा रही है। अखाद्य व अत्यधिक रंग के प्रयोग पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार कुंवर सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद्र, संदीप कुमार, विनोद वर्मा, उमेश कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह और अरुण कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें