फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा बनने में देरी पर डीएम ने लगाई फटकार

Fri, 27 Nov 2015 07:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर हर रोज जाम लगने और वसूली की शिकायतों को लेकर शुक्रवार को डीएम विजय किरन आनंद ने निरीक्षण कर टोल प्रबंधन को फटकार लगाई। मदावली मोड़ पर बनाए जा रहे सिक्स लेन टोल प्लाजा के निर्माण में देरी होने पर निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों को दो सप्ताह में कार्य पूरा करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


 बताते चलें कि एनएचएआई ने पूर्व में मोहम्मदाबाद पर अस्थाई टोल प्लाजा स्थापित कर टोल वसूलना शुरू किया था। वहां जाम लगने और विरोध को देखते हुए टोल को मदावली मोड़ से एक किमी आगे स्थापित कर दिया। वहां भी आए दिन जाम के हालात पैदा होने और वसूली की शिकायतों को देख डीएम विजय किरन आनंद ने शुक्रवार शाम सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह, एसडीएम टूंडला एसपी सिंह और सीओ टूंडला एसएस भारद्वाज के साथ पहुंच कर निरीक्षण किया। डीएम ने जाम के लिए टोल प्रबंधन को दोषी ठहराया।

 उन्होंने टोल प्रबंधन को हिदायत दी कि जाम लगा तो उन्हें परिणाम भुगतना होगा। वसूली को लेकर उन्होंने कर्मचारियों को चेतावनी दी कि टोल से गुजरने वाले सभी वाहन चालकों को रसीद देकर ही शुल्क वसूला जाए। यदि टोल पर वसूली हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मदावली मोड़ पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा का निरीक्षण किया। कार्य धीमी गति से होने पर एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एबी सिंह को फटकार लगाई। एबी सिंह ने डीएम को 30 दिसंबर तक टोल चालू कराए जाने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही 15 दिसंबर तक सिक्स लेन तैयार कराए जाने का आश्वासन देते हुए 15 जनवरी तक टोल नियमित रूप से शुरू कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन


समय से शुरू नहीं हुआ तो फ्री करा दूंगा टोल
डीएम ने  एनएचएआई के अधिकारियों से तल्ख लहजे में कहा कि अगर तय समय सीमा में टोल को शुरू नहीं कराया तो वह इसे फ्री करा देंगे। उन्होंने टोल बना रही गाजियाबाद की कंपनी के विरुद्ध गाजियाबाद के डीएम को पत्र लिखने की बात कही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें