फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फिटनेस बिना दौड़ रहीं 256 स्कूल बसें, तीन दिन में रिपोर्ट देने का नोटिस

Sat, 14 Mar 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में कई स्कूलों की बसें बिना फिटनेस के ही चल रही हैं। इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय ने 256 स्कूल वाहनों को लेकर संबंधित विद्यालयों को नोटिस जारी किया है। स्कूल प्रबंधन को तीन कार्यदिवस के भीतर वाहनों की फिटनेस और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग को ऐसे 256 स्कूल वाहनों की सूची भेजी गई है, जिनकी फिटनेस अवधि समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन की ओर से वाहनों की दोबारा जांच नहीं कराई गई है।
परिवहन विभाग ने यह भी बताया कि कई स्कूल वाहनों में प्रदूषण प्रमाणपत्र, सीसीटीवी कैमरा और स्पीड लिमिट डिवाइस जैसे सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। साथ ही कई वाहनों के चालकों का पुलिस सत्यापन भी नहीं कराया गया है, जो सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय ने स्कूल संचालकों को चेतावनी दी है कि तीन दिन के भीतर सभी वाहनों की फिटनेस और अन्य सुरक्षा मानकों को पूरा कर लें। तय समय में कार्रवाई न होने पर बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालयों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मान्यता समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें