फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मथुरा मेले से शिकोहाबाद डिपो लौटीं 24 रोडवेज बसें

Sun, 13 Jul 2025 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मुड़िया मेले में मथुरा गईं 24 रोडवेज बसों की शिकोहाबाद डिपो पर वापसी हुई। इनके आने के बाद शहर एवं देहात क्षेत्रों के रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को पुनः सहूलियत मिली है।
विज्ञापन


शिकोहाबाद डिपो पर वर्तमान में कुल 90 रोडवेज बसें हैं। मथुरा में आयोजित हुए मुड़िया मेले में लोगों की सहूलियत के लिए प्रदेश के विभिन्न डिपो से रोडवेज बसों को मथुरा भेजा गया था। शिकोहाबाद डिपो से इस मामले में 24 बसों को रवाना किया गया था। जिनके जाने के बाद डिपो पर 66 बसें ही शेष रह गई थीं। जिनके भरोसे डिपो अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शहर एवं देहात क्षेत्रों के रूटों पर यात्रियों को सफर कराना एक चुनौती बन गया था। बीते शुक्रवार को देरशाम मेले में गईं 24 रोडवेज बसें वापस शिकोहाबाद डिपो पहुंची। जिनके आने के बाद डिपो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। अब शनिवार को पुनः पहले से निर्धारित रूटों पर सभी रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। ग्रामीण अंचलों के पूर्व निर्धारित रूटों पर पुनः बसों के संचालन से दैनिक यात्रियों को सहूलियत मिली है।







मुड़िया मेले में शिकोहाबाद डिपो से 24 बसें मथुरा रवाना हुई थीं, जोकि शुक्रवार देरशाम डिपो पर वापस आ गईं। जिनको शनिवार को पूर्व निर्धारित रूटों पर संचालित किया गया है। - प्रेमपाल सिंह, एआरएम, शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें