फिरोजाबाद में थाना लाइनपार इलाके में रविवार को घर की सफाई के दौरान सांप के काटने से हुई महिला की मौत के बाद परिजन उसके जिंदा होने की उम्मीद लगाए रहे। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए और उसके जिंदा होने की आस में बायगीर बुलवा लिए। 24 घंटे तक बायगीर से झाड़ू फूंक व तंत्र-मंत्र कराया। सुबह से दोपहर तक सपेरों व बायगीरों ने थाली भी बजाई।
कई तरीकों से उसे जिंदा करने की कोशिश की जाती रही। धीरे-धीरे 24 घंटे बीत गए। लेकिन महिला जिंदा नहीं हो सकी। आखिरकार परिजन ने हार मानकर उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
थाना लाइनपार के शिवनगर निवासी रानी देवी (50) रविवार को अपने घर में कुछ काम कर रहीं थीं। तभी एक जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया। आनन-फानन में महिला को सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन रविवार शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम गृह से महिला का शव लेकर घर पहुंच गए।
इसके बाद परिजन ने बायगीर को बुलवाकर थाली, ढाक बजवाई। 24 घंटे तक महिला के जिंदा होने की आस में झाड़-फूंक के साथ थाली और बीन भी बजती रही। यह दृश्य देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर मौजूद दिखे।
सोमवार की शाम तक यही सब चलता रहा। जब बायगीरों ने भी महिला के जिंदा होने से इंकार कर दिया तो परिजन ने भी आस छोड़ दी। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार परिवार के रीति रिवाजों के तहत जमीन में दफनाया गया।
सीएमएस डाॅ. नवीन जैन ने बताया कि सर्पदंश के शिकार व्यक्ति को समय से अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए। इससे उसकी जान बचाई जा सके। झाड़-फूंक व बायगीर के चक्कर में न पडे़ं।
ये भी पढ़ें-
UP: पिकअप के बंपर में फंसकर घिसटता रहा युवक, हाथ-पैर और प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट; दृश्य देखकर निकल गई चीख
">http://