फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

232 शिकायतों में से 14 का निस्तारण

Tue, 02 Jun 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। तहसील के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में कुल 232 शिकायतें आईं, जिनमें से मौके पर 14 शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। शेष शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारण किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी सुजीत कुमार व पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने तहसील दिवस में शिकायतें सुनीं। तहसील दिवस में मुख्य रूप से अवैध कब्जे, नाली-खड़जा, विद्युत-पानी और शिक्षा विभाग से जुड़ी हुई शिकायतों का अंबार लगा रहा। वहीं जिलाधिकारी के न आने से फरियादी मायूस हो गए। कई फरियादी बेहद बुजुर्ग थे तो कई आने जाने में भी असमर्थ। एक बुजुर्ग महिला को तो उसका पुत्र गोद में लेकर पहुंचा। तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी पंकज वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार, सीएचसी अधीक्षक डा. संजीव वर्मा, एबीएसए मौ. रिजवान, ईओ नगरपालिका एके सिंह चौहान, थाना पचोखरा, नारखी के प्रभारी एवं अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें