फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ की ठगी: आरोपी रेडियोलॉजिस्ट के. हरिकृष्णा गिरफ्तार, तेलंगाना पुलिस ने दबोचा, हैदराबाद में होगी पेशी

Tue, 06 Oct 2026 12:49 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपियों में शामिल के. हरिकृष्णा के भाई ने धोखाधड़ी की रकम में से 50 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर किए थे। इसी के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। 
विज्ञापन
आरोपी रेडियोलॉजिस्ट के. हरिकृष्णा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना पुलिस ने सोमवार को दबिश देकर 200 करोड़ की धोखाधड़ी में फरार आरोपी रेडियोलजिस्ट के. हरिकृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। मामला हैदराबाद की साईंराम एंटरप्राइजेज कपड़ा कंपनी से जुड़ा है। साइबराबाद पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने स्थानीय थाना उत्तर पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


आरोपी केशव धाम (विभव नगर) में 3 साल से किराये पर रह रहा था।
हरिकृष्णा एमबीबीएस, एमडी है और गणेश अल्ट्रासाउंड सेंटर में नौकरी कर रहा था। हैदराबाद ईओडब्ल्यू के उप-निरीक्षक वेंकटेश्वर, नरेंद्र और मोहम्मद मौसिम की टीम ने सोमवार को थाना उत्तर पुलिस से संपर्क साधा। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को अल्ट्रासाउंड सेंटर के पास पकड़ लिया। एफआईआर के मुताबिक, श्री साईंराम एंटरप्राइजेज और उससे जुड़ी शेल कंपनियों के जरिये फर्जी वर्क ऑर्डर और ऊंचे रिटर्न का झांसा देकर निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगे गए थे। कंपनी आरोपी की भाभी संध्या के नाम पर रजिस्टर्ड है। मामले में भाई, साला राम भी नामजद है और भाई फरार है। भाभी और साला गिरफ्तार हो चुका है।

जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपियों में शामिल के. हरिकृष्णा के भाई ने धोखाधड़ी की रकम में से 50 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर किए थे। इसी के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। तेलंगाना पुलिस मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर हैदराबाद ले जाएगी।
विज्ञापन


थाना उत्तर पुलिस के सहयोग से धोखाधड़ी के वांछित अभियुक्त के. हरिकृष्णा को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहां से तेलंगाना पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर हैदराबाद ले जाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई करेगी। -संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें