फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 20 हजार घर में टैंकरों से सप्लाई, 10 सालों से टोटियां सूखीं

Tue, 02 Apr 2024 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। निगम क्षेत्र के चार वार्डों में रहने वाले 20 हजार से ज्यादा परिवार आज भी टैंकरों से मिलने वाली पानी की सप्लाई पर निर्भर हैं। बीते 10 साल से इन सभी परिवारों के घरों में लगे पेयजल कनेक्शन की टोटियाें में पानी की एक बूंद नहीं पहुंची। यही कारण है कि वार्ड संख्या 64, 68, 70 और 52 के निवासियों का अधिकांश समय पानी के टैंकरों के इंतजार में बीतता है। कई लोग तो दूसरे मोहल्लों से पानी लाने को विवश होते हैं। वार्ड संख्या 68 मोहल्ला गालिब नगर की गली संख्या 22 इसी वार्ड से जुड़े मोहल्ले जाटवपुरी की गली संख्या छह और सात के अलावा दफ्तर रोड, हजरतगंज की गली संख्या 11 के अधिकांश परिवारों में लगे निगम के जल संयोजन वाली टोटियों में बीते 10 साल से पानी की बूंद नहीं दिखी। यही कारण है कि इन गलियों में रहने वाले लोग जरूरत योग्य पानी के लिए निगम के टैंकरो के भरोसे हैं। वार्ड संख्या 70 मोहल्ला शीतलखां-नसीरगंज की गली संख्या एक, दो और तीन में इस मोहल्ला में पेयजल सप्लाई को पाइपलाइन डालने में हुई तकनीकी गड़बडी मोहल्ला वासियों के लिए बीते कई सालों से नासूर बन गई है।
विज्ञापन

पाइप लाइन नीची होने के कारण तीन गलियों के घरों में पानी नहीं पहुंचता है। गली नंबर नौ वीआईपी कॉम्प्लेक्स एवं लतीफ मेडिकल वाली गली पाइप लाइन नहीं होने के कारण इस मोहल्ला के लोग भी निगम द्वारा पानी के टैंकरों से पानी की सप्लाई लेते हैं। वार्ड संख्या 64 में हालत बीते 10 सालों से जस के तस हैं। कई मोहल्लों में लोग सुबह से शाम तक टैंकरों का इंतजार करते हैं।
-
निगम पहुंची शांति नगर की महिलाएं
वार्ड संख्या 39 से जुड़े मोहल्ला शांति नगर की गली संख्या एक और दो में भी घरों में पानी की टोटियों में पानी नहीं पहुंचता है। गली निवासी करीब 35 परिवार बूंद-बूंद पानी के लिए सुबह से शाम तक मशक्कत करते हैं। विरोध दर्ज कराने के लिए क्षेत्र निवासी मंजू देवी, मुन्नी देवी, राजवती और भाग्य देवी के अलावा ऊषा देवी मंगलवार को नगर निगम पहुंची।
विज्ञापन

-
-हम बीते 10 साल से क्षेत्र में पानी की समस्या के निदान को जलकल विभाग से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए टैंकरों का इंतजार करती है। जलकल विभाग ने पानी की समस्या के निदान के लिए सड़कें तो खोद दीं, लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ।अजीम, पार्षद वार्ड संख्या 70

-वार्ड की तीन गलियों में पाइप लाइन नहीं डाली गई। पानी के लिए कई बार तो आंदोलन तक करने को विवश भी होना पड़ता है। लेकिन निगम में सुनवाई नहीं हो रही है। चार गलियों में पानी नहीं पहुंचता। बीते करीब 10 साल से रोज करीब पांच-छह टैंकर मोहल्ले में पानी सप्लाई के लिए मंगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

अच्छे मियां, पार्षद वार्ड संख्या 68

-चुनाव आचार संहिता की वजह से नई लाइन डालने में दिक्कत है। बाकी अन्य वार्डों व जगहों पर पेयजल किल्लत की जांच कराएंगे।
रामबाबू राजपूत, महाप्रबंधक जलकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें