फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ग्लास म्यूजियम के लिए 20 करोड़ मंजूर, आंतरिक साज-सज्जा का कार्य शुरू

Sat, 25 Apr 2026 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दबरई में बन रहे विश्व स्तरीय ग्लास म्यूजियम के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है, जिससे इसके आंतरिक साज-सज्जा (इंटीरियर) का रास्ता साफ हो गया है। सांस्कृतिक विभाग ने पहली किश्त के रूप में 4.44 करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को जारी कर दिए हैं। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने इसे फिरोजाबाद के लिए एक नायाब तोहफा बताते हुए कहा कि यह दुनिया का पहला और अनूठा ग्लास म्यूजियम होगा।
विज्ञापन

वर्तमान में पर्यटन विभाग जून तक प्रथम चरण के सिविल कार्यों को पूरा करने में जुटा है। हाल ही में जिलाधिकारी रमेश रंजन और सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने परियोजना का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए लिंक मार्ग के निर्माण में आ रहे पुराने पेड़ों को न काटने के निर्देश दिए हैं। जिला पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव के अनुसार, निर्माण और साज-सज्जा की गुणवत्ता पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस म्यूजियम के शुरू होने से स्थानीय कांच हस्तशिल्पियों को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें