निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए 197 चुनाव चिन्ह तय
- कोई हवाई जहाज में उड़ेगा तो कोई ऑटो रिक्शा में बैठकर करेगा सफर
- मान्यता प्राप्त दलों को मिलेगा पार्टी का चुनाव चिन्ह
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में चार मई को होने वाले चुनाव में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। 11 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेयर पद के चुनाव में जहां भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा, आप समेत मान्यता प्राप्त 18 दलों के प्रत्याशियों को उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह आवंटित होगा तो निर्दलीय उम्मीदवारों को अलग-अलग 197 चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
कोई उम्मीदवार ऑटो रिक्शा में बैठकर सफर करेगा तो कोई हवाई जहाज में उड़ेगा। कोई गुल्ली डंडा से खेलेगा तो किसी के हाथ में फरसा होगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रचार की सरगर्मी जोर पकड़ने लगेगी। सोशल मीडिया से लेकर परंपरागत तरीके से चुनाव लड़ने वाले समर्थक उनके पक्ष में अभियान छेड़ चुके हैं।
निर्दलीय अध्यक्ष के लिए ये होंगे निशान
शटल, अलाव और आदमी, अनार, पानी का नल, कंघा, ऊन का गोला, टेबल लैंप, गुल्ली डंडा, छत का पंखा, फरसा, केला का पेड़, चिड़िया का घोंसला, गदा, जीप, पहिया, टेबिल फैन, फूल और घास, फसल काटता किसान, दमकल, भगौना, स्कूल बैग, पानी की बोतल, रेल का इंजन, हल, कुर्सी सहित डाइनिंग टेबल, लड़का-लड़की, हथौड़ा, सितारा, शहनाई, स्कूटर, सुराही, सरिता, सैनिक, शंख, तलवार, रिक्शा, लट्टू, वायुयान एवं वृक्ष चुनाव चिंह निर्धारित किए हैं।
यह हैं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल
भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जनतादल यूनाइटेड, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, समता पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल, राष्ट्रीय जनता दल, लोक जनशक्ति पार्टी, जनता दल सेक्युलर, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसिलमीन, आम आदमी पार्टी, इंडियन मुस्लिम लीग।
निर्दलीय सभासद इनमें से चुनेंगे चिन्ह
अनाज ओसाता किसान, ओखली, आम, इमली, खजूर का पेड़, उगता सूरज, खड़ांऊ, कलम दवात, कार, गमल, गाजर, किताब, गुलाब का फूल, घंटी, चश्मा, झोंपड़ी, तोप, मुकुट, डमरू, ढोलक, नाव, धान का पौधा, ड्रम, त्रिशूल, ताला चाबी, तराजू, तरकश, केला, कुल्हाड़ी, पत्तियां, पेपर वेट, पुल, बिजली का बल्ब, कुर्सी, बैलगाड़ी, पेंसिल, फावड़ा, पेचकस, भुट्टा, मोटर साइकिल, बंदूक चिन्ह निर्धारित किए हैं।
हरे, सफेद व गुलाबी होंगे मतपत्र
नगर पालिका और नगर पंचायतों के चेयरमैन और सभासदों के चुनाव मतपत्रों से होंगे। नगर पालिका चेयरमैन के लिए मतपत्र हरे रंग का और नगर पंचायत चेयरमैन के लिए सफेद होगा। सभासद के मतपत्रों का रंग गुलाबी है।