फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांच नगरी के 19 मंदिर और आश्रम 37 करोड़ से चमकेंगे

Wed, 09 Apr 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने जिले के विकास के लिए बजट का पिटारा खोल दिया है। अलग-अलग स्थानों से जुड़ी 19 परियोजनाओं के लिए करीब 37 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के प्रतिनिधि एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि कांच नगरी की 19 परियोजनाओं को हरी झंडी शासन से मिल गई है। इन मंदिरों में पर्यटकों के लिए हॉल, शौचालय, गेट, बेंच, साइनेज सहित कई और कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि इन योजनाओं के पूरा होने से श्रद्धालुओं से सहूलियत होगी। लोगों को रोजगार प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि इसमें 1.23 करोड़ से ग्राम हुसैनपुर स्थित शिव वाटिका मंदिर का सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास, 8.67 करोड़ से सामौर बाबा मंदिर क्षेत्र का पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं का विकास, 1.54 करोड़ से भारौल स्थित सिद्ध बाबा मंदिर का सौंदर्यीकरण, 1.29 करोड़ से नारखी धौंकल स्थित प्राचीन देवर्षि नारद मुनि मंदिर का सौंदर्यीकरण, 4.38 करोड़ से सिरसागंज स्थित ओंकारेश्वर मंदिर का सौंदर्यीकरण, 1.79 करोड़ से उखरैंड स्थित वनखंडेश्वर मंदिर का सौंदर्यीकरण, 2.02 करोड़ से सीगेमई स्थित प्राचीन माता मंदिर का सौंदर्यीकरण, 1.44 करोड़ से कोटला स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर और 1.41 करोड़ से भदान स्थित महाकालेश्वर मंदिर, 1.96 करोड़ से रामनगर स्थित ठाकुर जी महाराज मंदिर, 1.10 करोड से भूड़ नगरिया नारखी स्थित श्री बजरंग आश्रम, 1.36 करोड़ से गौछ नारखी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर, 2.07 करोड़ से सिरसागंज स्थित जदुद्वारा स्थल, 1.28 करोड़ से छदामीलाल जैन मंदिर का सौन्दर्यीकरण, 99.90 लाख की लागत से टूंडला के ग्राम हिम्मतपुर स्थित हिम्मतपुर मईया, 51.82 लाख की लागत से जसराना स्थित जखई महाराज मंदिर, 53.05 लाख से टूंडला ग्राम गंगापुर स्थित प्राचीन सनातन मंदिर., 63.95 लाख से जसराना में पैढत स्थित चकलेश्वर महादेव मंदिर, 49.30 लाख से जसराना स्थित माॅ कामाख्या मंदिर का पर्यटन विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें