फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खाद और बीज के 19 नमूने जांच के लिए भेजे,चार दुकानदारों को नोटिस

Tue, 01 Jul 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शिकोहाबादमें खाद की  दुकान पर चेकिंग करते जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खरीफ की फसल में किसानों को खाद एवं बीज सही गुणवत्ता का मुहैया कराने को सोमवार को जिले में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान बीज के 15, खाद के चार नमूने लेकर उन्हें जांच को भेजा गया। चार दुकानदारों के अभिलेख अधूरे होने के कारण नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

डीएम रमेश रंजन के निर्देशन में कृषि विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को जिले में कृषि विभाग के अफसरों ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान धान, बाजरा के साथ ही अन्य फसलों के बीज की जांच करने के साथ नमूने लेकर उनको जांच के लिए भेजने का निर्णय लिया। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि उन्होंने शिकोहाबाद क्षेत्र में जांच की, अपर जिला कृषि अधिकारी विष्णु शंकर ने सिरसागंज क्षेत्र में सघन चेकिंग की।
उर्वरकों और बीजों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को बाजरा के 15 नमूने एवं खाद के चार नमूने लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। चार खाद एवं बीज विक्रेताओं के यहां अभिलेख अधूरे पाए जाने के कारण नोटिस जारी किए जा रहे हैं। खाद एवं बीज विक्रेताओं को हिदायत दी कि किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज मुहैया कराएं। उर्वरक एवं बीज बिक्री की रसीद अवश्य किसानों को दी जाए। स्टाक पंजिका सही रखें। अन्यथा लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें