फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कनेक्शन दो का चोरी से प्रयोग कर रहे थे 18 किलोवाट

Sun, 12 Jan 2025 06:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
गांव हलपुरा में चेकिंग रती विद्युत टीम। - फोटो : गांव हलपुरा में चेकिंग रती विद्युत टीम।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्युत विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर शुक्रवार देर रात मोहल्ला हबीबगंज में आठ घरों में विद्युत चोरी करते हुए पकड़ी। टीम ने अवैध रूप से डाली गई केबिलों को कब्जे में ले लिया। इन उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

रात्रि में अधिशाषी अभियंता डीवी सिंह के नेतृत्व में आसफाबाद उपकेंद्र के अधीन मोहल्ला हबीबगंज में पुलिस के साथ जांच की गई। आठ घरों में बिजली चोरी होते पकड़ा। अजमेरी गेट निवासी उपभोक्ता हिमांयू के घर दो किलोवाट का कनेक्शन था। मगर उसके घर 18 किलोवाट की विद्युत चोरी पकड़ी गई। 15 ई-रिक्शा चार्ज होते मिले है। उपभोक्ताओं पर करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। एसडीओ ने बताया कि उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज कराई गई है। चेकिंग टीम में जेई मोहित सिकरवार, यदुनाथ उपस्थिति थे।



बिजली बिल न भरने पर हलपुरा और मोढ़ा में काटे 50 कनेक्शन
फिरोजाबाद। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के दूसरे चरण में भी हजारों उपभोक्ता ओटीएस में पंजीकरण से वंचित हैं। शनिवार को एक्सईएन गौरव कुमार ने गांव हलपुरा का निरीक्षण किया। कुछ उपभोक्ताओं ने ओटीएस के लाभ जानकर पंजीकरण कराया। कईयों का बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

एक्सईएन गौरव कुमार ने कैंप के निरीक्षण के दौरान ओटीएस के फायदे बताए। 30 से ज्यादा बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। कार्रवाई को देखकर 12 लोगों ने ओटीएस में पंजीकरण करा लिया। गांव मोढ़ा में भी 20 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान जेई राहुल अग्रवाल भी मौजूद रहे। जेई कयामुद्दीन के नेतृत्व में टीम ने यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में कार्रवाई की। 20 से ज्यादा बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें