फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 घंटे बाद राहुल गांधी ने छोड़ी जिले की सीमा

Mon, 03 Oct 2016 01:32 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
18 घंटे बाद राहुल गांधी ने छोड़ी जिले की सीमा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शिकोहाबाद में बापू की प्रतिमा पर किया मार्ल्यापण
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 18 घंटे बाद जिले की सीमा छोड़ी। शिकोहाबाद में रोड शो करते हुए राहुल गांधी का कारवां मैनपुरी के लिए रवाना हुआ। इससे पूर्व गांधी जयंती पर शिकोहाबाद में उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की।
राहुल गांधी शनिवार को आगरा से रोड शो करते हुए शाम करीब पौने छह बजे टूंडला पहुंचे थे। यहां उन्होंने खाट सभा और फीरोजाबाद में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने रात्रि विश्राम दबरई स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पर किया। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस से रविवार सुबह करीब सवा दस बजे शिकोहाबाद के लिए निकले। शिकोहाबाद में सुभाष तिराहे से रोड शो करते हुए पालिका परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर उनके साथ थे।
विज्ञापन

नगर पालिका कैंपस में राहुल गांधी का लोगों को स्वागत और सम्मान किया। पहले से निर्धारित लोगों से उन्होंने पुष्पहार लिए। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अतुल चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष हरीशंकर शंकर तिवारी, महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी, प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग, जोनल प्रवक्ता संदीप तिवारी आदि उपस्थित रहे। यहां से राहुल गांधी काफिले के साथ कटरा बजारा, मैनपुरी चौराहे होते हुए मैनपुरी के लिए रवाना हो गए।

अन्यथा मधु मक्खियां बोलती राहुल पर हमला
घड़ी में दस बज चुके थे। शिकोहाबाद पालिका परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने राहुल गांधी पहुंचने वाले थे। एसपीजी के जवान मोर्चा संभाले थे। सघन चेकिंग के बाद लोगों को प्रवेश दिया जा रहा था। राहुल गांधी के आगमन से कुछ देर पहले ही गांधी जी की प्रतिमा के आसपास बड़ी संख्या में मधुमक्खियों का झुंड मंडराने लगा। एसपीजी के जवान सहित अन्य सुरक्षाकर्मी मधुमक्खियों का झुंड देख हैरान रह गए। आनन-फानन में कीटनाशक स्प्रे मंगाया गया। स्प्रे का गांधी प्रतिमा स्थल पर छिड़काव किया गया। इसके कुछ ही देर बाद राहुल गांधी यहां पहुंचे।

जब गदा भेंट करने पर अड़े कांग्रेस नेता
गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राहुल गांधी जाने लगे। तभी कांग्रेस के जोनल प्रवक्ता संदीप तिवारी गदा लेकर पहुंच गए। वह राहुल गांधी को गदा भेंट करना चाहते थे। गदा देख एसपीजी के जवानों ने उन्हें रोक दिया लेकिन तब तक राहुल गांधी उनके पास आ चुके थे। राहुल ने पूछा गदा भेंट करना चाहते हो..। संदीप तिवारी बोले साहब कल से गदा लिए घूम रहा हूं आज तो आपको देकर ही जाऊंगा..। यह सुन राहुल मुस्कराए और बोले तो दीजिए न...। संदीप ने राहुल गांधी को गदा भेंट की।

यह कैसा रोड शो...
राहुल गांधी शिकोहाबाद में रोड शो कर रहे थे। इस दौरान कहीं भी न उनका काफिला रुका और न ही वह गाड़ी से उतरे। भागमभाग स्थिति में गाड़ियां मैनपुरी की तरफ फर्राटा भर रही थी। न केवल लोगों बल्कि कांग्रेस नेताओं ने भी टिप्पणी की भई यह कैसा रोड शो है...?

राहुल सभा के लिए नहीं रुके
मैनपुरी रोड पर राहुल गांधी की सभा का आयोजन किया गया था लेकिन राहुल यहां नहीं रुके। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य लोगों को निराश ही हाथ लगी।
विज्ञापन



शहीद के गांव नहीं गये
राहुल गांधी के कार्यक्रम में हाल ही में कश्मीर में शहीद वीर सिंह के गांव नगला केवल भी जाना शामिल था लेकिन राहुल गांधी का काफिला यहां बिना रुके सीधे मैनपुरी रवाना हो गया। इससे शहीद का परिवार मायूस हो गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा एसपीजी ने इसकी अनुमति नहीं दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें