फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के बाहर मुलाकातियों को किया जागरुक

विज्ञापन
jail - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रविवार को जिला जेल के बाहर मुलाकात करने के लिए आने वालों को मतदान के लिए जागरूक किया। स्वीप के नोडल अफसर व ब्रांड एंबेसडर सहित जेल के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान के निर्देशन में जेल के बाहर आने वाले मुलाकातियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने हस्ताक्षर किए। स्वीप के नोडल अधिकारी बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने व्यक्तियों को लोकतंत्र में वोट की अहमियत को समझाया। सभी को मतदान की शपथ भी दिलाई।

स्वीप की ब्रांड एंबेसडर कल्पना राजौरिया, जेलर लाल प्रताप सिंह, उपजेलर जगदीश मिश्र, कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी राजौरिया, जन आधार कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रवीन कुमार मौजूद थे। इधर प्राइवेट चिकित्सक संगठन ने मतदाता जागरूकता पखवाड़ा के लिए गांधीपार्क में गोष्ठी आयोजित की।
विज्ञापन


अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. मुनींद्र शर्मा ने की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को मतदान के लिए अवश्य जाना चाहिए। इस दौरान प्रदेश सचिव डॉ. डीआर वर्मा, डॉ. जेपी शर्मा, डॉ. भानुप्रताप जादौन, डॉ. हरि विलास, डॉ. ज्ञान सिंह शाक्य, डॉ. आरके वर्मा, अशोक कुमार शेखावत, डॉ. सतीशचंद्र यादव, डॉ. एके वर्मा, मुन्नालाल बघेल, डॉ. इंद्रपाल सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें