शिकोहाबाद। सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक पुलिसकर्मी रेलवे ट्रैक के किनारे पडे़ शव की जांच पड़ताल के दौरान शव के चेहरे की तरफ जूते से कुछ पलटने की कोशिश करते हुए नजर आ रहा है। पुलिसकर्मी ने शव को सील करने वाले कपडे़ को भी जूते से दबाए रखा है।
शिकोहाबाद में नगला नया के पास रेलवे ट्रैक के किनारे बुधवार को सुबह एक शव मिला था। शव की जांच पड़ताल करने पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस पूरे मामले की मौके पर मौजूद किसी ने वीडियो बनाई। वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी शव के फोटो खींचती दिख रही है।
फोटो खींचने के दौरान एक अन्य पुलिसकर्मी मृतक के चेहरे की तरफ जूते से कुछ पलटने की कोशिश करते नजर आ रहा है। यह पुलिसकर्मी शव को सील करने वाले कपडे़ को भी जूते से दबाए हुए वीडियो में दिख रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा का कहना है कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।