फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 और 17 नवंबर को तीन ब्लाकों में शुरू हो जाएंगे नामांकन

Fri, 13 Nov 2015 07:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण में जसराना, अरांव और हाथवंत ब्लाक में 16 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होने के कारण ब्लाक प्रशासन के साथ तहसीलों की टीम मतदाता सूची को फाइनल टच देने की तैयारी में जुटी रही। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इन ब्लाकों में कोई फेरबदल होना संभव नहीं होगा। इसके लिए ब्लाकों की टीम के साथ लेखपाल एवं कानूनगो गांव  में दस्तक देते दिखाई दिए।
विज्ञापन

विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की तरह आयोग ने  मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम ब्लाकों के स्थान पर सीधे एसडीएम एवं  तहसीलदार को सौंप दिया। इसके लिए बीएलओ की तैनाती करने के साथ मतदाता सूची  को दुरुस्त करने का काम इनके निर्देशन में चलाया गया। जसराना, अरांव एवं  हाथवंत ब्लाकों में बड़ी संख्या में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने तथा  कुछ के द्वारा कटवाने के लिए किए गए आवेदनों की जांच करने के लिए टीमें  गांव-गांव दौड़ लगाती रहीं। प्रधान पद के उम्मीदवार सूची में नाम शामिल  कराने को हर हथकंडा अपनाते हुए ही दिखाई दिए। अफसरों ने बीएलओ को हिदायत दी  कि वे किसी के दबाव में आकर काम नहीं करें यदि किसी के भी द्वारा मनमानी  की गई तो उसके खिलाफ सीधे निलंबन की कार्रवाई होगी। दीपावली के अवकाश के  दिनों में सूची को दुरुस्त करने के साथ ही उसमें शामिल गलत नामों  को काटने का काम चला। एसडीएम शिकोहाबाद ने कहा कि मतदाता सूची में नाम  शामिल अथवा काटने के आवेदन मिले हैं उनकी पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद  ही कार्रवाई होगी। प्रथम चरण की सूची शीघ्र ही फाइनल होगी।

दीपावली पर खूब बंटे गिफ्ट
फीरोजाबाद। प्रधानी का चुनाव करीब होने के कारण इस बार गांव की दीपावली का नजारा ही अलग दिखाई दिया। प्रधान पद के प्रत्याशियों ने खूब उपहार बांटे। किसी ने प्रत्येक परिवार में मिष्ठान का डिब्बा भिजवा दिया तो किसी ने अन्य गिफ्ट।
विज्ञापन



आरओ, एआरओ काप्रशिक्षण आज होगा
फीरोजाबाद(ब्यूरो)।  सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र शर्मा ने कहा कि प्रधान एवं ग्राम  पंचायत सदस्य पद के लिए तैनात आरओ एवं एआरओ का प्रशिक्षण 14 नवंबर को दोपहर दो बजे से कलक्ट्रेट सभागार में डीएम विजय किरन आनंद की अध्यक्षता  में होगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें