फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदी पड़ी सड़कें बन रही है लोगों के लिए मुसीबत

विज्ञापन
गड्ढा मुक्त नहीं हुईं सड़कें - फोटो : demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद। घर घर गंगा जल पहुंचाने के लिए खोदी गई सड़कों का निर्माण नहीं कराया जा रहा। जहां पाइप लाइन डाली जानी है, वहां सड़कें खोदकर डाल दी गई हैं। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


टापाकलां और मायापुरी में जेड़ाझाल की पाइप लाइन डालकर विभाग ने घरों तक गंगा जल पहुंचा दिया है पर सड़क का निर्माण नहीं कराया। नई बस्ती में गंगाजल की सप्लाई के लिए धोबी वाली पुलिया से नौबत हलवाई चौराहे तक सड़क खोद दी गई। इसको करीब 25 दिन बीत गए लेकिन न तो पाइप लाइन डली है और न ही सड़क सही हो रही।

जब पाइन लाइन डालने में समय लग रहा है, तो इतनी जल्दी सड़क की खुदाई कराने की जरुरत विभाग को क्या थी। अधिकारियों की लापरवाही से लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

रोहित ठाकुर

सड़क खुदी होने के कारण क्षेत्र की सफाई व्यवस्था भी बाधित हो गई है। धूल मिट्टी नालियों में जमा होने से नालियों की सही तरीके से सफाई भी नहीं हो पा रही।
राहुल जैन

सड़क खुदने से दिक्कत हो रही है। कभी सब्जी की ठेल पलट जाती है तो कभी बच्चों के साथ बाइकों को यहां से निकालना दुश्वार हो गया है। घरों में जाने वाली पाइप लाइनों से लोग टकराकर गिर जाते है।
बॉबी हलवाई

बरसात के दिनों में क्षेत्र में जलभराव हो जाता है। इससे पहले सड़क नहीं बनी तो काफी दिक्कत हो जाएगी। विभागीय अधिकारियों को इस ओर जल्द से जल्द ध्यान देना चाहिए।
सुरेश चंद्र

बच्चों के स्कूल खुलने में मात्र 25 दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में सड़क खुदी पड़ी है। ऐसी स्थिति में बच्चे वाहनों से स्कूल कैसे जाएंगे, यह चिंता का विषय है। स्कूल खुलने से पहले सड़क का निर्माण करा देना चाहिए।
विज्ञापन

मीना अग्रवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें