फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से लूट, घेराबंदी पर यमुना में कूद कर भागे

विज्ञापन
loot - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर में सोमवार को बाइक सवार साबुन विक्रेता से दिनदहाड़े तमंचा के बल पर बाइक, मोबाइल एवं नकदी लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर बाइक एवं मोबाइल बरामद कर लिया। लेकिन बदमाश यमुना में कूदकर भाग गए।

मध्य प्रदेश के मुरैना के पिपरदेवा एवं हाल निवासी रसूलपुर थाना क्षेत्र के खंजापुर करन गांव में बाइक से साबुन की बिक्री करता है। सोमवार को बाइक पर ईधौन की ओर से यमुना नदी के पुल से लौट रहा था। पुल के पास खड़े बदमाशों ने तमंचा के बल पर बाइक, मोबाइल तथा नकदी लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर एसएचओ बसई मोहम्मदपुर अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सक्रिय हो गए। पुलिस मोबाइल की लोकेशन पर मालीपट्टी गांव पहुंची और बाइक पर भाग रहे बदमाशों को घेर लिया। एसएचओ बसई ने बताया कि फायरिंग होते ही बदमाश, लूट का सामान छोड़कर यमुना नदी में कूदकर भाग गए। बरामद सामान पीड़ित को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें