फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला छात्र का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
शिकोहाबाद आटेपुर रोड पर छात्र का शव मिलने के बाद मौके पर एकत्रित ग्रामीण और पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिकोहाबाद। दोस्तों संग दावत खाने गए छात्र का रविवार सुबह सड़क किनारे शव मिला। पिता ने दोस्तों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

आटेपुर रोड पर कटोरी गांव के समीप रविवार सुबह छह बजे सड़क किनारे एक किशोर का शव पड़ा मिला।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। किशोर की शनाख्त प्रेमपाल उर्फ ध्रुव (16) निवासी यादव कॉलोनी के रूप में हुई। ध्रुव कक्षा दस का छात्र था, सख्ती होने के कारण परीक्षा नहीं दी थी। बेटे का शव देख वृद्ध पिता राधे फूट-फूटकर रो पड़ा। पिता ने छात्र के दो दोस्तों पर घर से बुलाकर ले जाने और हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।

पिता ने पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि सुबह जब थाने तहरीर देने पहुंचा, तो उसकी तहरीर नहीं ली गई। उससे कहा गया कि पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर लिखवाई जाएगी।
विज्ञापन


दो भाई बहन में छोटा था ध्रुव
राधे की दो शादियां हुई थी। पहली पत्नी से एक लड़की थी, जिसकी शादी कर दी। उसके बाद दूसरी शादी की, जिससे एक बेटी बेबी और बेटा ध्रुव था। बताया जाता है कि ध्रुव जब छह माह का था उसकी मां की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

मामला संदिग्ध हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
अजय सिंह, सीओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें