फिरोजाबाद। रविवार को जैन मुनि सौभाग्य सागर महाराज और मुनि सुरत्न सागर का वात्सल्य मिलन हुआ। मुनि सौभाग्य सागर महाराज का मंगल प्रवेश होते ही जयकारों गूंज उठे। भक्तों ने पाद प्रक्षालन एवं आरती उतारकर जैन मुनि का भव्य स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
जैन मुनि सौभाग्य सागर का सुबह रसूलपुर से नगर में मंगल प्रवेश हुआ। सुरत्न सागर महाराज अपने गुरु की अगवानी करने के लिए सदर बाजार स्थित अट्टावाला जैन मंदिर पहुंचे। यहां दोनों मुनि महाराज का वात्सल्य मिलन हुआ। तदुपरांत ढ़ोल-नगाड़ों के साथ दोनों मुनि ने नगर में प्रवेश किया। मुनि महाराज चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर पर पहुंचे।
यहां महापौर नूतन राठौर तथा नगर विधायक मनीष असीजा ने भी आशीर्वाद लिया। मुनि महाराज ने श्री छदामीलाल श्री महावीर जिनालय में प्रवेश किया। यहां सैकड़ों भक्तों ने पाद प्रक्षालन किया। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति, वीर मण्डल, जैन यूथ क्लब, सन्मति सागर सेवा समिति, श्री पार्श्वनाथ जैन सेवा समिति, युवा जैन मिलन आदि संस्थाओं के पदाधिकारियों और अनेकों जिन भक्तों ने मुनिश्री को श्रीफल तथा शास्त्र भेंट किए।
ललितेश जैन, अरुण जैन पीली कोठी, अनूप चंद्र जैन, चंद्र प्रकाश जैन, प्रमोद जैन, निमिष जैन, शैलेन्द्र जैन, मनोज जैन दद्दा, विशाल जैन, पियूष जैन, अभिषेक जैन, अनुज जैन, महेंद्र जैन कटपीस, आदीश जैन, दीपक जैन अत्तार, निखिल जैन, मोहित जैन, सुविधि जैन उपस्थित रहे।