फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विद्यार्थियों के लिए खरीदी जाएंगी 1.41 लाख पाठ्य पुस्तकें

Sun, 02 Jun 2024 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों के लिए खरीदी जाएंगी 1.41 लाख पाठ्य पुस्तकें
विज्ञापन

- कक्षा एक और दो के 23500 छात्र-छात्राओं को जुलाई से पहले मिलेंगी एनसीईआरटी निशुल्क किताबें
- फर्म का चयन होने के बाद जिले से जारी किया गया क्रय आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले के परिषदीय विद्यालय के कक्षा एक और दो के बच्चे पहली बार राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें पढ़ेंगे। इसके लिए जिले स्तर से 1.41 लाख एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तक और कार्य पुस्तिका के लिए ऑर्डर जारी किया गया है। माना जा रहा है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुलने पर किताबें विद्यार्थियों के हाथों में पहुंचेगी।
जिले के नगर क्षेत्र और 9 ब्लाकों में 1827 विद्यालयों में कक्षा एक में और कक्षा दो में कुल 23500 विद्यार्थी नामांकित हैं। इन बच्चों को हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू माध्यम की पुस्तकें निशुल्क दी जाएगी। जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा सोनू शर्मा ने बताया कि बताया कि कुल 2 3,500 विद्यार्थियों के सापेक्ष कुल 1.41 लाख पाठ्य पुस्तक व कार्य पुस्तिका के लिए ऑर्डर किया गया है। परियोजना कार्यालय से चयनित पर 45 दिनों के भीतर जिले में पुस्तकों की आपूर्ति की जाएगी। ऐसे में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। आगामी 18 जून को ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुल जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश तक सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। वहीं विद्यालय खुलने के बाद कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों के हाथों में किताबें व कार्य पुस्तिका सौंप दी जाएगी। नई शिक्षा नीति के तहत पहली बार परिषदीय विद्यालय में एनसीईआरटी की किताबें लागू की जा रही है।
विज्ञापन



ये पाठ्य पुस्तकें मिलेंगी
सारंगी-1, आनंदमय गणित-1, मैदंग-1 शहनाई-1 (उर्दू), आनंदमय रियाजी-1, जॉयफुल मैथमेटिक्स-1 किताबों के अलावा सभी की कार्यपुस्तिका का क्रयादेश किया गया है। इसके अलावा कक्षा दो के लिए सारंगी-2, आनंदमय गणित-2, मैदंग-2, शहनाई-2 (उर्दू), आनंदमय रियाजी-2, जॉयफुल मैथमैटिक्स-2 के अलावा सभी की कार्यपुस्तिकाएं निशुल्क दी जाएंगी।



भाषा और गणित पर दिया जाएगा जोर
अभी तक कक्षा एक में सिर्फ कलरव और कक्षा दो में किसलय व गिनतारा पढ़ाया जा रहा था। मगर नई शिक्षा नीति के लिए जहां एनसीईआरटी के साथ ही कक्षा एक से भाषा व गणित पर जोर दिया जाएगा। हिंदी, अंग्रेजी व उर्दू पढ़ने वाले बच्चों को अलग-अलग भाषा व गणित की किताबें दी जाएंगी। इसमें हिंदी माध्यम के बच्चों को सारंगी, आनंदमय गणित, अंग्रेजी माध्यम के बच्चों को मैदंग व जॉयफुल मैथमेटिक्स के अलावा उर्दू के बच्चों को शहनाई और आनंदमय रियाजी पढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन




जल्द ही कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की किताबें मुहैया कराई जाएगी। वहीं कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों के हाथों में 12.5 लाख किताबें निशुल्क वितरित की जा चुकी है। कक्षा एक व दो के लिए क्रयादेश जारी किया जा चुका है।
आशीष पांडेय, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें