फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 लेन का बनेगा टूंडला और कठफोरी टोल प्लाजा 

Thu, 13 Oct 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
टोल प्वाइंट - फोटो : bureau
विज्ञापन
टूंडला और कठफोरी टोल प्लाजा का विस्तार किया जाएगा। दोनों टोल प्लाजा 14 लेन के बनेंगे और दोनों हाईटेक तकनीक से लैस होंगे। पहले टूंडला टोल प्लाजा को अत्याधुनिक बनाया जाएगा और इसके बाद कठफोरी पर काम शुरू होगा। 
विज्ञापन

टूंडला टोल प्लाजा का नव निर्माण आठ माह पूर्व किया गया है। फोर लेन से टोल प्लाजा को 10 लेन का बनाया गया है। अभी काम पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है कि टोल प्लाजा के पुन: विस्तारीकरण की योजना बन गई है। टूंडला के साथ-साथ कठफोरी टोल प्लाजा को 14 लेन का बनाया जाएगा। टूंडला टोल प्लाजा पर गुरुवार को औपचारिक शिलान्यास का कार्यक्रम नरियल फोड़कर किया गया। टोल प्लाजा पर कार्य आईआरबी कंपनी कराएगी। कंपनी इसके लिए दोनों टोल प्लाजा का सर्वे कर चुकी है। अप्रैल 2017 तक काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। कंपनी के डीजीएम प्रमोद शुक्ला ने बताया कि नव निर्माण के लिए शुक्रवार से तोड़फोड़ का काम शुरू हो जाएगा। 

दो पहिया के लिए अलग से लेन 
14 लेन के टोल प्लाजा में टोल के सभी सर्किटों पर कैनोपी लगाई जाएगी। दो पहिया वाहनों के लिए दोनों साइड से अलग-अलग लेन होगी। वीआईपी लेन अलग बनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त सीसीटीबी और पीटीजेड कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें