इन्दु आईटीआई में विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करते उप जिलाधिकारी शिवध्यान पांडे व प्रबंधक।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। नगर में आईटीआई के छात्र-छात्राओं को सरकारी टैबलेट बांटने का सिलसिला जारी है। उप जिलाधिकारी शिव ध्यान पांडेय ने मुस्तफाबाद रोड स्थित इंदू प्राइवेट आईटीआई कॉलेज में 135 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए।
इस दौरान उन्होंने सभी विद्यार्थियों को टैबलेट के लाभ और नुकसान बताए। प्रबंधक नौबत सिंह यादव ने कहा कि टैबलेट जटिल विषय को आसानी से समझाने में मदद कर सकता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या गार्गी यादव, श्याम यादव, आरती यादव, उपेंद्र कुमार, सनी यादव, हिमांशु, वशिष्ठ कुमार, वीना यादव, नेहा यादव, शिखर मौजूद रहे।