फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 132 केवी का टूटा तार सात घंटे ठप रहे पांच विद्युत फीडर

Tue, 10 Nov 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। हजरतपुर-उसायनी के बीच 132 केवी विद्युत लाइन में ब्रेकडाउन होने से मंगलवार सुबह लाइनपार क्षेत्र के पांच विद्युत फीडर करीब सात घंटे तक ठप रहे। बिजली आपूर्ति बाधित होने से गेहूं की बुवाई के लिए खेतों में पलेवट करने पहुंचे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई किसान फावड़ा लेकर खेतों में बिजली आने का इंतजार कर रहे।
विज्ञापन


हजरतपुर-उसायनी के निकट 132 केवी विद्युत लाइन का तार सुबह नौ बजे करीब अचानक टूट गया। इसके चलते लाइनपार क्षेत्र के जटपुरा, बजहेरा, घुरुकुआ, धीरपुरा और नगला गिरधारी फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। पांचों फीडर ठप होने से ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही कृषि कार्य भी प्रभावित हो गया। किसान इन दिनों रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बुवाई की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए किसान खेतों में पलेवट करने में जुट गए हैं। वहीं, आलू की सिंचाई होनी है। विद्युत आपूर्ति बंद होने से किसानों के सबमर्सिबल बंद पड़ गए।

इसके चलते पलेवट का काम अटक गया। किसान पुष्पेंद्र उपाध्याय, रघुराज सिंह, साहब सिंह आदि का कहना है कि गेहूं की बुवाई का समय बेहद महत्वपूर्ण है। दोपहर 12:15 बजे केबल की खराबी ठीक कर आपूर्ति सुचारु की गई लेकिन करीब 20 मिनट बाद फिर से तकनीकी समस्या आ जाने से विद्युत दोबारा बाधित हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद शाम चार बजे पांचों फीडरों की आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

लाइनपार के फीडरों को जाने वाली 132केवी की एकमात्र लाइन का तार टूट गया था। इसके चलते पांच फीडर बंद हो गए थे। एक-दो दिन में फीडरों को जाने वाली लाइन को अलग-अलग कर दिया जाएगा। उसके बाद एक साथ कोई समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन


भैया लाल, एसडीओ- ग्रामीण, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें