फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंजा अहिंसा का संदेश, भव्यता के साथ निकाली भगवान महावीर की शोभायात्रा

विज्ञापन
mahaveer jyanti - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती पर तीन दिवसीय महोत्सव की बुधवार को शुरुआत हुई। आकर्षक झांकियों के साथ भव्य रथयात्रा निकाली गई। मनमोहक झांकियों में जैन समाज के कई तीर्थस्थलों का चित्रण किया था। सेना और देशभक्ति का संदेश देती झांकियां भी शामिल हुईं। विभिन्न संस्थाओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया
विज्ञापन


भगवान महावीर की रथयात्रा का उद्घाटन नगर विधायक मनीष असीजा और मेयर नूतन राठौर ने हरी झंडी दिखाकर और आरती उतारकर किया। रथयात्रा राजा दाल मील से शुरू होकर घंटाघर, सदर बाजार, गंज मोहल्ला, कोटला रोड़ हुए मेला स्थल पर पहुंची। सर्वप्रथम ऊंट पर सवार नगाड़ा वादक शोभायात्रा के आगमन का संदेश दे रहे थे। घुड़सवार धर्म ध्वजा लेकर चल रहे थे। इसके बाद राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच की सजाई भारत माता की झांकी शामिल रही।

इसमें भारत माता की रक्षा करते हुए सेना के जवान दिखाए गए। पारसनाथ भगवान पर उपसर्ग, आचार्य सन्मति सागर महाराज की झांकी, नेमिनाथ की बारात, जहाजपुर भीलवाड़ा जैन मंदिर की झांकी आकर्षक का केंद्र रहीं। डांडिया नृत्य, मयूर नृत्य का दर्शकों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन


मुख्य रजत रथ पर सवार भगवान महावीर की मूर्ति स्थापित थी। इस दौरान महोत्सव समि ति के अध्यक्ष अंकित जैन, जितेंद्र जैन, धर्मेंद्र जैन, प्रिंस जैन, सुधीर कुमार जैन, वीरेंद्र जैन रैमजा, अरुण जैन, ललितेश जैन, संजय जैन आदि शामिल थे। सुबह सात बजे दिगंबर जैन पाठशाला से प्रभातफेरी निकाली गई। रैली का शुभारंभ छदामीलाल जैन मंदिर से हुआ। शाम को मेला प्रांगण में शोभायात्रा पहुंचने के बाद श्रीजी को मंदिर मेें विराजमान किया। मतदाता जागरूकता की झांकी आकर्षक का केंद्र रही। इसमें मतदान की अपील की गई।

गाजेबाजे के साथ निकाली भगवान महावीर की रथयात्रा
टूंडला। नगर के आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से भगवान महावीर स्वामी की रथयात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली। रथयात्रा में महावीर स्वामी की स्वर्ण मूर्ति विराजमान थी। रथयात्रा श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पद्मावती पुरवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करती हुई श्री दिगम्बर जैन शांतिनाथ जिनालय एटारोड पहुंची जहां पूजा-अर्चना के बाद रथयात्रा वापस बड़े मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। रथयात्रा में जसवीर प्रसाद, पांडेय, जयंत कुमार, मुकेशचंद, भीषम महेशचंद, सुनील कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

महावीरा झूले पालना, निक हौले झोटा दीजौ...
फिरोजाबाद। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर गांधी नगर में सुबह जिनाभिषेक एवं शांतिधारा की गई। तीर्थंकर बालक के जन्म कल्याणक की क्रियाओं को करने का सौभाग्य माता-पिता बने राजमणि और महावीर प्रसाद जैन को मिला। सौधर्म इंद्र मैनासुंदरी जैन, सुरेश जैन बने। धन कुबेर अनुपमा जैन, रतन जैन बने। बालक वर्धमान को प्रथम पालना में झुलाने का सौभाग्य अंजू विकास जैन को मिला। इस दौरान राजबहादुर जैन, राजेश जैन सरल, सरस जैन, नीलम जैन मौजूद रहे। संचालन रतन जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें