मनमोहक झांकियों के साथ निकाली मां दुर्गा की शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसागंज। नवरात्रि के अंतिम दिन नवदुर्गा महोत्सव की धूम रही। नगर में मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में का अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा एवं आरती उतारकर स्वागत किया गया।
रथयात्रा की शुरुआत सिरसागेट स्थित मंदिर से माता की आरती उतारकर की गई। विभिन्न मार्गों से होती हुई शोभायात्रा देर रात डाकखाने चौराहे पर सम्पन्न हुई। पुजारी कमलेश की देखरेख में भक्तगण अपने गालों को गजा से नाथ कर त्रिशूल धारण कर चल रहे थे। रथयात्रा में चल रहे बैंड बाजों की धुनों पर भक्तजन नाचते-गाते चल रहे थे। माता की जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं आरती उतारी गई। शोभायात्रा सिरसागेट से शुरू होकर बेलोंन वाली माता, छदामी मठिया, मोहल्ला गणरियान, दक्षिणी मोहन गंज, मेन रोड, मंडी दरवाजा, थाना रोड होते हुए डाकघर चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई।