फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10.50 लाख के बकाए पर 18 नलकूपों की बती गुल

विज्ञापन
बिजली चोरी - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्युत विभाग द्वारा बड़े बकाएदारों के खिलाफ निरंतर चेकिंग अभियान चलाकर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए गए चेकिंग अभियान में 18 निजी नलकूपों के कनेक्शन काटे गए, जिससे ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ गई।

अधिशासी अभियंता ग्रामीण एचएस भास्कर के निर्देशन में मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में निजी नलकूपों के कनेक्शन चेक कराए गए। ओटीएस योजना लागू होने के बाद भी बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ता निशाने पर रहे। मटसैना सबस्टेशन के अंतर्गत अवर अभियंता धर्मेंद्र राजपूत ने टीम के साथ गांव जैंदामई, गिधौरा, विजयपुरा, किशनदासपुरा, सिकहरा, आलमपुर, रैंमजापुरा, रूपवास, प्रेमपुर, नगला प्रानसुख, खड़ेरिया, लेखराजपुर, गिधौरा में निजी नलकूपों के कनेक्शन चेक कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान सभी गांवों में 18 नलकूपों के कनेक्शन काटे गए। अवर अभियंता धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि इन उपभोक्ताओं पर 10 लाख 50 हजार का बिल बकाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें