फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभूतपूर्व सैनिकों की टीम करेगी मेडिकल कालेज की सुरक्षा

विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज में हर रोज नई रणनीति तैयार हो रही है। भूतपूर्व सैनिकों की टीम मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई है। जो मुख्य गेट से लेकर अंदर तक व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। करीब 12 भूतपूर्व तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में नौ भूतपूर्व सैनिक तैनात रहेंगे। जो सुरक्षा संबंधित व्यवस्थाओं को देखेंगे। वहीं, वाहनों की अस्पताल में होने वाली एंट्री से लेकर ओपीडी में भीड़ लगने के कारण होने वाली धक्का मुक्की में व्यवस्थाओं को बनाएंगे। वहीं, तीन भूतपूर्व सैनिकों को जलेसर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज में तैनात किया जाएगा।

मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर में भूतपूर्व सैनिकों की ज्वाइनिंग हो गई। उन्हें व्यवस्थाओं में तैनात कर दिया गया है। इससे व्यवस्थाओं में परिवर्तन होगा।
विज्ञापन


अस्पताल का गेट बदलेगा
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल में फिलहाल दो गेट प्रवेश के लिए हैं। मगर अब दोनों गेटों को बंद करके एक मुख्य गेट आशा ज्योति केंद्र के पीछे बनाया जाएगा। ताकि सुरक्षा व्यवस्था के हिसाब से बेहतर रहे।

साइकिल स्टैंड के स्थान में होगा बदलाव
फिरोजाबाद। साइकिल स्टैंड अभी मुख्य गेट के सामने है। जिससे मुख्य गेट पर भीड़भाड़ रहती है। मगर अब साइकिल स्टैंड के स्थान में भी परिवर्तन किया जाएगा। संभवत: हौसला ट्रेनिंग के बराबर स्थान में साइकिल स्टैंड बनाया जाएगा।

क्या कहते हैं अधिकारी
- सीएमएस डॉ. आरके पांडेय ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की तैनाती सुरक्षा गार्ड के रूप में की गई है। वह मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं को देखेंगे और भी कई बदलाव जिला अस्पताल में किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें