टोल प्लाजा पर ट्रक चालक के मुंह में ब्रेथ एनेलाइजर मशीन लगाकर चेकिंग करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी।
- फोटो : टोल प्लाजा पर ट्रक चालक के मुंह में ब्रेथ एनेलाइजर मशीन लगाकर चेकिंग करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी।
फिरोजाबाद। दो दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत टूंडला और गुराऊ टोल प्लाजा पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में लगभग 130 वाहनों और उनके चालकों की जांच की गई।
विज्ञापन
जांच के दौरान शराब के नशे में धुत होकर लापरवाही से वाहन चला रहे 13 चालकों को पकड़ा गया, जिनके खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत विधिक कार्रवाई की गई। इसके अलावा सड़कों पर स्टंटबाजी कर आम लोगों की जान जोखिम में डालने वाले तीन वाहन चालकों के विरुद्ध भी एमवी एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। संवाद