फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पांच घंटे चले अभियान में 123 वांछितों को किया गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद के थाना प्रभारियों द्वारा शनिवार रात पांच घंटे तक चलाए गए अभियान में 123 वांछित को गिरफ्तार किया गया। जिसमें 117 एनबीडल्यू और छह एसआर वांछित आरोपी शामिल है। सभी को जिला कारागार भेजा गया।
विज्ञापन

एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी काे अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शनिवार रात 12 बजे अभियान शुरू हुआ, जो कि रविवार सुबह पांच बजे तक चला। उत्तर थाना पुलिस ने सात, दक्षिण ने 10, रसूलपुर ने पांच, थाना रामगढ़ पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। थाना टूंडला पुलिस ने सात, रजावली ने तीन, नारखी ने 10, पचोखरा से पांच और नगला सिंघी थाना पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सिरसागंज पुलिस ने पांच, नसीरपुर ने एक, नगला खंगर ने दो, शिकोहाबाद थाना पुलिस ने 14, मक्खनपुर ने सात, खैरगढ़ ने दो, जसराना ने 15, फरिहा ने पांच, एका ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मटसैना पुलिस ने आठ, लाइनपार ने 10 आरोपी गिरफ्तार किए। एसएसपी ने बताया कि जिले की पुलिस टीम द्वारा मात्र पांच घंटे में एनबीडब्लू वारंटियों, एसआर वांछित व अन्य वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 123 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें